फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लाइट से लद्दाख में शराब तस्करी, एक कर्मी समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू/लेह। लद्दाख के होटलों में दिल्ली से तस्करी कर लाई जा रही शराब महंगे दामों पर बेची जा रही है। हैरत की बात है कि तस्करी के इस नेटवर्क में एयर इंडिया के स्टाफ की संलिप्तता सामने आई है। ताजा मामले में लद्दाख के आबकारी विभाग ने एयर इंडिया चार्टर उड़ान में दिल्ली से तस्करी कर लाई गई शराब की 250 बोतलें जब्त की हैं। इसमें एयर इंडिया के एक अनुबंधित कर्मी समेत तीन लोग गिरफ्तार किए गए हैं। कुछ दिन पूर्व ही एयर इंडिया की चार्टर फ्लाइट से शराब के तीन कार्टन पकड़े गए थे। इस मामले में होटल रेस्तरां कर्मी समेत तीन लोग पकड़े गए थे।
विज्ञापन

आबकारी विभाग को सूचना मिली कि शराब की तस्करी का प्रयास किया जा रहा है। मंगलवार को एयरपोर्ट के बाहर दो कारों की तलाशी ली गई, जिनमें शराब की 250 के करीब बोतलें बरामद कर ली गईं। शराब के आठ कार्टन पर एयर इंडिया चार्टर फ्लाइट का टैग लगा था। इस पर एयर इंडिया के अनुबंधित कर्मी और दो अन्य लोगाें को गिरफ्तार किया गया। आबकारी विभाग ने दो कारें भी जब्त कर ली हैं। आबकारी विभाग ने एयर इंडिया स्टाफ के अधिकारियों से तस्करी मामले में पूरी जानकारी मांगी है। इसमें उन मुलाजिमाें पर भी गाज गिरना तय है, जो लगेज जांच प्रक्रिया से जुड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें