फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनंतनाग: केंद्रीय गृह राज्यमंत्री बोले- कुछ हाथों में सत्ता होने से प्रदेश का विकास रुका रहा

Fri, 27 May 2022 03:52 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्र ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत प्रणाली जमीनी स्तर पर विकास का रास्ता प्रशस्त करती है। उन्होेंने विश्वास जताया कि प्रदेश में चल रहे विकास तथा जनता की समृद्धि आगे और तेज गति से बढ़ेगा।
विज्ञापन
गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्र (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्र ने कहा कि केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर में बदलाव और सभी प्रकार की सेवाएं जनता को उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। आजादी के बाद से प्रदेश का विकास रुका रहा क्योंकि सत्ता कुछ हाथों में ही केंद्रित रही। लोकतांत्रिक प्रणाली में लोगों की प्रगति तथा समृद्धि सुनिश्चित करना सरकार का काम है। वे जनपहुंच कार्यक्रम के तहत अनंतनाग जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत प्रणाली जमीनी स्तर पर विकास का रास्ता प्रशस्त करती है। उन्होेंने विश्वास जताया कि प्रदेश में चल रहे विकास तथा जनता की समृद्धि आगे और तेज गति से बढ़ेगा। विकास कार्य तेजी से पूरे किए जा रहे हैं। न केवल कार्यों की संख्या बढ़ी है, बल्कि कार्यों की गुणवत्ता पर भी ध्यान रखा जा रहा है। सिके साथ ही जनता का पैसा पूरी पारदर्शिता तथा जवाबदेही के साथ विकास कार्यों पर लगाया जा रहा है। पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि उनका नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। जमीनी स्तर पर लोकतंत्र की बहाली में पंचायती राज संस्थाओं की भूमिका की उन्होंने सराहना की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं तथा मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।

अनंतनाग के डीसी ने अमरनाथ यात्रा के ट्रैफिक प्लान के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि संवेदनशील सड़क चंदनबाडी एवं अरू को अपग्रेड किया जाएगा। इससे पहले एक प्रतिनिधिमंडल ने पर्यटकों की भारी भीड़ को देखते हुए जर्जर सड़कों का मुद्दा उठाया। प्रतिनिधिमंडल ने पहलगाम चंदनबाड़ी रूट के किराया में संशोधन का मुद्दा भी उठाया।  
विज्ञापन


सैनिक सम्मेलन में जवानों का बढ़ाया हौसला
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने पहलगाम में 116 बटालियन सीआरपीएफ कैंप का भी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सैनिक सम्मेलन में जवानों से संवाद कर उनका हौसला बढ़ाया। कहा कि जम्मू-कश्मीर में शांति तथा समृद्धि लाने में उनकी भूमिका सराहनीय है। उन्होंने जवानों से सतर्क रहते हुए दुश्मनों के किसी भी नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें