फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा में इसी महीने लश्कर के 10 आतंकी मार गिराए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलवामा। पुलवामा में आतंक के खिलाफ सुरक्षा बलों को एक के बाद एक बड़ी सफलता मिल रही है। इस महीने जिले में लश्कर के 10 बड़े आतंकियों को मार गिराया गया है, जिससे पाकिस्तान में बैठे आतंकी संगठन लश्कर- ए- ताइबा के आकाओं की कमर टूट गई है। पहले ऑपरेशन में इस संगठन के पांच आतंकियों को ढेर किया गया था। उसके बाद एक और ऑपरेशन में इस संगठन से तालुक रखने वाले दो और आतंकियों को मारा गया। बुधवार के ऑपरेशन में लश्कर के ही टॉप कमांडर समेत तीन आतंकवादियों को मार डाला गया। इससे साफ लगता है कि सुरक्षाबल इस संगठन को अब टिकने नहीं देंगे।
विज्ञापन

बताया जाता है कि लश्कर के जिला कमांडर रियाज उर्फ शीराज के साथ अनबन हो गई थी, जिसके बाद लश्कर ने त्राल के उमर खतीब को जिला कमांडर बनाया। रियाज को पुलवामा में बड़ा हमला करने का जिम्मा सौंपा गया था। पांच लश्कर आतंकी पुलवामा में हमले की ताक में थे, लेकिन सुरक्षाबलों को पहले ही जानकारी मिल गई थी, जिसके चलते ऑपरेशन चलाया गया और पांचों आतंकियों को ढेर कर दिया गया। ये आतंकी युवा वर्ग को गुमराह कर अपनी तंजीमों में शामिल करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें