फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात को हुई मूसलाधार बारिश से तापमान गिरा लेकिन उमस भरी गर्मी ने किया हाल बेहाल

विज्ञापन
रात को हुई मूसलाधार बारिश से तापमान गिरा लेकिन उमस भरी गर्मी ने किया हाल बेहाल - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
राजोरी। सोमवार की रात को हुई मूसलाधार बारिश से राजोरी में एक तरफ तापमान में गिरावट आई है, लेकिन दूसरी तरफ उमस भरी गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है।
विज्ञापन

रात करीब 12 बजे शुरू हुई बारिश मंगलवार सुबह तक जारी रही, जिसके चलते तापमान में गिरावट आई है, लेकिन उमस भरी गर्मी के चलते लोगों का हाल बुरा है। आलम यह है कि कुछ कदम पैदल चलने से शरीर पसीने से नहाने का एहसास कराने लगा है। वहीं बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा है। बारिश से पहाड़ी इलाकों में कई सड़क संपर्क कट गए है। राजोरी खवास सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात ठप है, जबकि बुद्धल को रियासी की सुंगरी मोहर से जोड़ने वाली सड़क ढह जाने से यातायात ठप है। लोगों को दिक्क़तों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें