राजोरी। डीसी राजोरी विकास कुंडल ने वीरवार को प्रशासन के हित में एक आदेश जारी कर चार नायब तहसीलदारों और तीन गिरदावरोें को स्थानांतरण कर दिया।
एडीसी राजोरी सचिन देव सिंह ने बताया कि नायब तहसीलदार राजोरी मोहम्मद फारूक राथर को राजोरी से नायब तहसीलदार नौशेरा भेजा है। जबकि, नायब तहसीलदार नौशेरा चंद्र प्रकाश को नौशेरा से हटा कर राजोरी लगाया गया है। वहीं, मोहम्मद कयुम नायब तहसीलदार चिंग्स को स्थानांतरित कर नायब तहसीलदार कंडी के पद पर नियुक्त किया है। मोहम्मद हनीफ मलिक नायब तहसीलदार उझान को चिंग्स लगाया है।
वहीं, एडीसी ने गिरदावर जीक्यू सर्कल कोटरांका जावेद इकबाल बाबा को स्थानांतरित कर जीक्यू सर्कल खवास लगाया है। जबकि, गिरदावर मोहम्मद इकबाल जीक्यू सर्कल कोटरांका से हटाकर गिरदावर ओक्यू तहसील कार्यालय में लगाया है। गिरदावर ओक्यू तहसील कार्यालय कोटरांका बरकत हुसैन को जीक्यू सर्कल कंडी लगाया है, और बरकत हुसैन को गिरदावर जीक्यू सर्कल बुद्धल का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया गया है।