सुंदरबनी। विभिन्न सड़क मार्गों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ एआरटीओ शम्मी शर्मा द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान सोमवार को सात वाहनों के पास जरूरी दस्तावेज नहीं होने पर सीज कर दिया गया। चार वाहनों के चालान काटे गए तथा 25 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
एआरटीओ शम्मी शर्मा द्वारा सुंदरबनी के विभिन्न सड़क मार्गों पर लगाए गए नाकों के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे वाहन चालकों से 25 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया। साथ ही सात वाहनों का सीज कर चार वाहनों का चालान काटा गया। इस संबंध में एआरटीओ ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विभाग सख्त है। जिन लोगों के पास दस्तावेज नहीं हैं वह अपने दस्तावेजों तैयार करा लें, ताकि भविष्य में उन्हें परेशानियों का सामना न करना पड़े।