फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत सरकार ने 200 करोड़ रुपये की गंडोला परियोजना को मंजूरी दी

विज्ञापन
दरहाल के शकर मार्ग के 5 झील - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
राजोरी। जम्मू प्रांत में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष रूप से पीर पंजाल क्षेत्र में लगातार सरकार की तरफ से राजोेरी और पुंछ के उपेक्षित जिलों को शामिल किया गया है। भारत सरकार ने जिले की दरहल तहसील स्थित शकर मार्ग-7 झील के लिए गंडोला परियोजना को मंजूरी दी है।
विज्ञापन

इसका खुलासा दरहाल से डीडीसी सदस्य एवं भाजपा नेता मोहम्मद इकबाल मलिक ने किया, जो 15 से अधिक वर्ष से इस प्रतिष्ठित परियोजना के लिए संघर्ष कर रहे थे। वित्त मंत्री द्वारा केंद्रीय बजट 2022 पेश करने के बाद हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित पर्वत माला रोपवे योजना के तहत 200 करोड़ रुपये की लागत से इस परियोजना को मंजूरी दी गई है। इस योजना का उद्देश्य पहाड़ियों में परिवहन के आधुनिक साधनों को सुगम बनाना है, यह ऐसे क्षेत्रों में सीमावर्ती गांवों को बढ़ावा देगा और पहाड़ी राज्यों में गेम-चेंजर हो सकता है।
इकबाल मलिक ने कहा कि हम पर्वत माला योजना शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री के बहुत आभारी हैं, जिसके तहत इस परियोजना को मंजूरी दी गई है। इकबाल मलिक ने शकर मार्ग से सात झीलों तक बड़े पैमाने पर एक सफल ट्रैकिंग अभियान का आयोजन करके परियोजना को उजागर करने के प्रयास के लिए पूर्व उपायुक्त राजेश कुमार शवन का भी आभार व्यक्त किया। इक़बाल मालिक ने बताया कि उक्त परियोजना पूरी होने पर पूरे पीर पंजाल क्षेत्र के लिए एक गेम-चेंजर होगी। यह जम्मू क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देगा और रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा जिससे इस क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें