राजोरी। मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम में वीरवार को ओपन कैटेगरी में खो-खो, कबड्डी और वॉलीबाल (बॉयज) के थ्री डिसिप्लिन में इंटर ब्लॉक जिला स्तरीय टूर्नामेंट के फाइनल मैच खेले गए। खो-खो प्रतियोगिता में ब्लॉक राजोेरी विजेता रहा, जबकि ब्लॉक सेरी रनर अप रहा। वहीं कबड्डी में ब्लॉक बुद्धल न्यू विजेता और ब्लॉक सुंदरबनी रनर अप बना रहा। वालीबाल प्रतियोगिता में ब्लॉक लम्भेरी विजेता रहा और ब्लॉक दरहाल रनर अप रहा।
मैच का उद्घाटन वाइस चेयरमैन डीडीसी शब्बीर अहमद खान ने किया। मुख्य अतिथि ने प्रतिभागियों को बेहतर स्वास्थ्य और शरीर के लिए नियमित रूप से खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। राष्ट्रीय स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने में सरकार की पहल के बारे में भी बताया। वहीं जिला अधिकारी ने अतिथि को विभागों के शैक्षणिक कैलेंडर के बारे में जानकारी दी। मुख्य अतिथि ने विजेताओं के साथ-साथ उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की। युवा सेवा एवं खेल विभाग के जिला अधिकारी सुनील सिंह संब्याल उपस्थित रहे।