फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी कॉलेज राजोरी में 21 दिवसीय योग शिविर का समापन

विज्ञापन
पीजी कॉलेज राजोरी में योग करते विद्यार्थी व कैडेट। - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
राजोरी। गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में 21 दिवसीय योग शिविर का बुधवार को समापन हो गया। शारीरिक शिक्षा विभाग प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. जेए काजी के संरक्षण में कॉलेज की एनसीसी इकाई के सहयोग से शिविर लगाया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी के रूप में गतिविधियों की श्रृंखला आयोजित की गई, जिसमें 94 छात्रों और कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

समापन सत्र का संचालन कैप्टन तनवीर अहमद योग प्रशिक्षक और असिस्टेंट, फिजिकल डायरेक्टर ने प्रोफेसर फारूक मिर्जा, नेतार प्रकाश, राकेश पुरी, डॉ. मोहम्मद सलीम वानी, डॉ. बशीर अहमद, प्रोफेसर अब्बास की मौजूदगी में किया। शिविर के दौरान व्याख्यान, पोस्टर, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, रैली, व्यावहारिक योग कक्षाएं, आसन, प्राणायाम, ध्यान आदि शामिल रहे। शिविर में प्रो. अब्दुल करीम, इकबाल रैना, आसिफ लोन, डॉ. गुलशन भट, अमजद भट्टी, खालिद भट्टी, राम किशोर, अब्बास, यासिर, सलीम, अनुज बाली, परवीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें