फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलते मौसम में खानपान पर रखें विशेष ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। लोगों के दरवाजे पर दूर के क्षेत्रों में उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के प्रयास को जारी रखते हुए बुधवार को स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। यह शिविर कोटरंका के गांव ढेवान पंचायत शाहपुर में लगाया गया।
विज्ञापन

शिविर में लोगों के स्वास्थ्य की जांच करने के साथ ही उन्हें बदलते मौसम में खानपान पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया। खानपान में पौष्टिक आहार लेने और चुस्त दुरुस्त रहने के लिए व्यायाम को अपने दैनिक जीवन में शामिल करने की सलाह दी गई। लोगों को उचित हाथ धोने की तकनीक, स्वच्छता बनाए रखने और संतुलित आहार के लाभों के बारे में भी जानकारी दी गई।
शिविर का आयोजन स्वास्थ्य निदेशक डॉ. सलीम उर रहमान और सीएमओ डॉ. अब्दुल हामिद जरगर के निर्देश पर लगाया गया। शिविर की देखरेख डॉ. इकबाल मलिक बीएमओ कंडी ने की। आयुष्मान भारत सेहत गोल्डन कार्ड एक टीम द्वारा मौके पर जारी किए गए। शिविर में दंत, आंख, ईएनटी विशेषज्ञों ने 325 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य जांचा। इस मौके पर मोहम्मद अयॉब लोन सीएचचो कंडी भी मौजूद रहे। इस दौरान 125 ओल्ड एज प्रमाणपत्र, 30 फिटनेस प्रमाणपत्र, 7 विधवा प्रमाणपत्र और 2 इलनेस प्रमाणपत्र जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें