सुंदरबनी। हर्ष निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल में वुशु एसोसिएशन की ओर से आयोजित दो दिवसीय वुशु प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। डीडीसी राजेंद्र शर्मा मुख्य अतिथि रहे। प्रतियोगिता में सौ के करीब बालक-बालिकाएं शामिल हुईं।
प्रतियोगिता के दौरान अनिकेत लहोत्रा, आदर्श शर्मा, वंश कुमार, सुनित रैना, रंजू, शविन महाजन, रितिकि गुप्ता, पुनिया गुप्ता, परनिती डमराल, निधि शर्मा तथा साक्षी राजपूत ने स्वर्ण पदक हासिल किए। अलि राजा, पूर्व गुप्ता, शिवयांश सलोत्रा, आंचल शर्मा, तुशार ललोत्रा, हर्षित सिंह, अशु गुप्ता, राशि बंडोत्रा, रिधिमा शर्मा, कृतिका शर्मा तथा साजना राजपूत ने रजत पदक तथा शिवाय महाजन, अक्षय कुमार, विहान शर्मा, अर्जुन सिंह, रिधित, कनेइया शर्मा प्रिय शर्मा, नितिन शर्मा, इशान सिंह, शुवांश सिंह तथा अभिनाश केसर ने कांस्य पदक जीते।
मुख्य अतिथि डीडीसी राजेंद्र शर्मा ने कहा कि वुशु सीखने से बच्चों में आत्मरक्षा करने की क्षमता बढ़ती है। जो आज के दौर में बहुत जरूरी है। उन्होंने प्रतियोगिता आयोजन कि लिए वुशु एसोसिएशन का धन्यवाद किया। इस मौके पर जोनल फिजिकल शिक्षा अधिकारी अजय शर्मा आदि मौजूद रहे।