सेना के अधिकारी महिलाओं को ड्राइविंग कौशल के बारे में बताते हुए।
राजोेरी। सेना ने महिलाओं को ड्राइविंग कौशल के साथ सशक्त बनाने के लिए कालाकोट में टू व्हीलर ड्राइविंग कक्षाएं लगाईं। वर्तमान परिदृश्य में महिलाएं आत्मनिर्भरता की आशा कर रही हैं। अपने जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने का प्रयास कर रही हैं।
11 से 31 अक्टूबर तक की अवधि के लिए 10 महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान उन्हें दो पहिया वाहन चलाने के लिए कौशल प्रदान किया गया। उन्हें लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस प्रदान करने के लिए एआरटीओ से भी संपर्क किया। यह पहल महिला सशक्तिकरण को मजबूत करने के लिए सेना के समग्र प्रयास का एक हिस्सा है। इससे वाहन के लिए परिवार के पुरुष सदस्यों पर महिलाओं की निर्भरता और कम हो जाएगी, जिससे वे घर के काम आसानी से कर सकेंगी। प्रशिक्षुओं ने कहा कि उन्हें प्रदान किया गया कौशल स्वतंत्र बनने में मदद करेगा। संवाद