राजोरी। राजोरी और रियासी के दूरदराज के गांवों के लड़कों को खेलकूद के लिए मंच प्रदान करने के मकसद से सेना ने कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिले की बुद्धल तहसील के समोेट गांव स्थित सेना की राष्ट्रीय राइफल बटालियन की तरफ से आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट में रियासी और राजोेरी जिलों से करीब 16 टीमों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में पीर पंजाल बुद्धल की टीम राजोेरी और रियासी जिलों की 16 टीमों के बीच से चैंपियन बनकर उभरी। प्रतियोगिता में विजेता, उपविजेता टीमों के साथ-साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। युवाओं को खेलकूद में भाग लेने के लिए प्रेरित करते हुए सैन्य अधिकारी ने कहा कि व्यक्ति का संपूर्ण जीवन तन और मन रूपी गाड़ी से चलता है। व्यायाम, खेल शारीरिक विकास करते हैं तथा शिक्षा, चिंतन-मनन से व्यक्ति का मानसिक विकास होता है। खेल के अनेक रूप हैं। कुछ खेल बच्चों के लिए होते हैं, कुछ बड़ों के लिए, कुछ बड़ों के लिए, कुछ वृद्धों के लिए होते हैं। कुछ खेलों को खेलने के लिए विशाल मैदानों की आवश्यकता नहीं होती है। कबड्डी ऐसा खेल है जिसमें छोटे से मैदान में शरीर को बहुत कसरत करने का अवसर मिल जाता है।