फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फलनी में ग्राम स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
फलनी में ग्राम स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
राजोरी। जिले की बुद्धल तहसील के फुलनी गांव में रविवार को सभी उम्र के पहलवानों के लिए ग्राम स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका आयोजन सामाजिक कार्यकर्ता रूप लाल, नंबरदार कादिर और पूर्व सरपंच मोहम्मद इकबाल ने किया। कुश्ती में राजोेरी और रियासी के गांवों के 50 से अधिक पहलवान शामिल हुए।
विज्ञापन

तहसीलदार कोटरंका सुमित कोहली, जिला उपाध्यक्ष पीडीपी मोहम्मद फारूक इंकलाबी, मोहम्मद अयूब पहलवान, बशारत राथर और प्रेम सिंह भी मौजूद थे। तहसीलदार ने खेलकूद में भाग लेने और अपने शरीर के साथ-साथ अपने दिमाग को भी तंदरुस्त रखने के लिए युवाओं को प्रेरित किया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले युवाओं को पुरस्कारों और प्रमाणपत्र से सम्मानित भी किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें