सेना द्वारा युवाओ को आत्मनिर्भर बनाने जाने को लेकर व्हीकल्स रिपेयरिंग कोर्स करवाया
नौशेरा। सेना की तरफ से नौशेरा ब्रिगेड के सीमावर्ती क्षेत्र रूमलीधारा की ग्राम पंचायत के युवाओं को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए मोटर मेकेनिक कोर्स चलाया गया। इसका संचालन 03 से 28 जनवरी तक किया गया।
इसमें दो व चार पहिया वाहनों की सर्विसिंग एवं मरम्मत का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें क्षेत्र के 15 युवाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। युवाओं ने कोर्स के दौरान वाहनों की सर्विसिंग, मरम्मत एवं इंजन ऑयल चेंज करने इत्यादि में निपुणता हासिल कर स्वयं को आत्मनिर्भर एवं रोजगार के साधन जुटाने में सक्षम बनाया है। प्रशिक्षण की समाप्ति पर आयोजित समापन समारोह में सेना द्वारा इन सभी युवाओं को मान्यता प्राप्त संस्थान द्वारा प्रमाणपत्र तथा अपने प्रशिक्षण को उपयोग में लाने हेतु व्हीकल रिपेयरिंग किट भी प्रदान की गई। समापन समारोह में उपस्थित युवाओं, अभिभावकों एवं संरपचों ने सेना द्वारा इस क्षेत्र में उनकी उन्नति एव उत्थान के साथ-साथ यहां के बच्चों एवं युवाओं के कौशल विकास के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों की सराहना की तथा सेना के प्रति आभार प्रकट किया।