नौशेरा। सेना ने डींग के युवाओं के लिए शुक्रवार को डे इन आर्मी कैंप का आयोजन किया। यह सेना में कामकाज, परंपराओं और जीवन के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न गतिविधियों में मैत्रीपूर्ण खेल प्रतियोगिताएं, हथियार प्रदर्शन और एक शैक्षिक वार्ता शामिल रही।
कार्यक्रम में भाग लेने के लिए युवा बेहद उत्साहित थे। कार्यक्रम के दौरान दिए गए भाषण में उन्हें पुरुषों और महिलाओं के लिए विभिन्न स्तरों पर सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए उपलब्ध अवसरों के बारे में शिक्षित किया। संवाद