फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध देखे जाने की खबर के बाद चला सर्च ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की आशंका और संदिग्ध देखे जाने की सूचना पर शनिवार को राजोरी के कई गांवों में तलाशी अभियान चलाया गया। सूत्रों ने बताया कि जिले के अंद्रेला गांव में कुछ लोगों ने चार संदिग्ध लोगों को बैग सहित एक ऑटो में घूमते देखा है। इसकी सूचना तत्काल सेना व पुलिस को दी गई। इसके बाद सेना व पुलिस ने संयुक्त रूप से उक्त गांव और उससे सटे अन्य गांवों की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने कहा कि यह गांव जिले की सीमा पर स्थित हैं। ऐसी खबरें थीं कि वहां कुछ संदिग्ध गतिविधियां हुई हैं। इसके बाद इलाकों को घेर कर तलाशी की गई। उन्होंने कहा कि सेना और पुलिस दोनों ही इलाके में संयुक्त तलाशी अभियान चला रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि नौशेरा और सुंदरबनी सेक्टर में हाल ही में दो बार घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम किया गया है।
नियंत्रण रेखा पर ऐसी कुछ और कोशिशें हो सकती हैं। इसे ध्यान में रखते हुए जिले में सुरक्षा तंत्र को मजबूत किया गया है। वहीं तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने जंगल क्षेत्र और गांव के चप्पे-चप्पे खंगाले। लेकिन देर शाम तक कुछ पता नहीं चला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें