फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथल भाटातला सडक का निर्मांण कार्य शुरू करवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। पहाड़ी क्षेत्र के गांव हथल से भाटातला वाया राजगढ़ सड़क का निर्माण शुरू होने से लोगों में खुशी है। पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क संपर्क की कमी होने के कारण लोग हमेशा परेशानियों का सामना करते रहे हैं, लेकिन भाटातला वाया राजगढ़ हथल तक सड़क का निर्माण होने के बाद पहाड़ी क्षेत्र के लोगों को सुंदरबनी पहुंचने में किसी किस्म की दिक्कत नहीं रहेगी।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह डीडीसी राजेंद्र शर्मा ने सरपंचों, पंचों तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर भाटातला से हथल जाने वाली सड़क का निर्माण शुरू कराया। राजेंद्र शर्मा ने कहा कि उक्त सड़क का निर्माण पांच करोड़ रुपये की लागत से होगा। इस सड़क के तैयार होने के बाद पहाड़ी क्षेत्रों के गांवों हथल, राजगढ, कांगनी, सैड्डा आदि गांवों के हजारों लोगों को आसानी होगी। इस मौके पर कैप्टन रमेश लाल, पूर्व सरपंच रामसिंह सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें