फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरईटी शिक्षकों ने भरी हुंकार

Mon, 23 Feb 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के विभिन्न सरकारी स्कूलों में कार्य कर रहे आरईटी शिक्षकों ने रविवार को एक बार फिर हुंकार भरी। शिक्षकों ने राज्यपाल और शिक्षा विभाग को चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उन्हें बकाया वेतन नहीं मिला तो वह सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन


रविवार को आल जे एंड के आरईटी शिक्षक फोरम के बैनर तले चिल्ड्रेन पार्क में आयोजित बैठक में फोरम के राज्य सचिव जहांगीर खान की अध्यक्षता में जिले भर से भारी संख्या में शिक्षकों ने भाग लिया।

इस अवसर पर मंडी तहसील के नए प्रधान अब्दुल हमीद नाबाज को चुना गया। शिक्षा विभाग एवं राज्यपाल के प्रति कड़ा रोष प्रकट करते हुए आरईटी शिक्षकों ने कहा कि बार-बार अपील करने के बावजूद हमें हमारा बकाया वेतन नहीं मिल रहा है। सर्व शिक्षा अभियान के तहत कार्य कर रहे आरईटी शिक्षकों को पिछले दस महीनों से वेतन नहीं मिला है।
विज्ञापन


बिना वेतन के कार्य कर पाना अब संभव नहीं है। इसके अलावा न ही आरईटी शिक्षकों के लिए कोई ठोस ट्रांसफर पालिसी बनाई जा रही है। उन्हें काफी समय से एरियर भी नहीं मिला है।

फोरम के जिला प्रधान आफताब तांत्रे ने बताया कि काफी समय से हमें केवल आश्वासन ही दिलाया जा रहा है। यदि शिक्षकों के साथ भेदभाव होता रहा तो बहुत जल्द हम लोग सड़कों पर उतरेंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें