राजोरी। जीएमसी राजोरी में बुधवार को विश्व टीकाकरण दिवस पर विशेश कार्यक्रम करवाया गया। चिकित्सा अधीक्षक जीएमसी डॉ. महमूद हुसैन ने बताया कि हर साल 10 नवंबर को विश्व टीकाकरण दिवस मनाया जाता है।
डब्ल्यूएचओ के अनुसार टीकाकरण हर साल 2 से 3 मिलियन मौतों को रोकता है और अब बच्चों को न केवल उन बीमारियों से बचाता है, जिनके लिए टीके कई वर्षों से उपलब्ध हैं, जैसे कि डिप्थीरिया, टिटनेस, पोलियो, खसरा और निमोनिया जैसी बीमारियों से भी बचाव करता है।