फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा गुलाम शाह बादशाह विवि परिसर में दिखा तेंदुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय परिसर में बुधवार देर शाम तेंदुआ दिखने से इलाके में डर का माहौल बन गया है। विवि के एक कर्मचारी ने इसकी तस्वीरें खींचकर सोशल मीडिया पर डाली हैं। तेंदुआ सड़क किनारे बैठा था।
विज्ञापन

बीजीएसबीयू के प्रवक्ता ने बताया कि मामले को मुख्य प्रॉक्टर के साथ उठाया गया है, जिन्होंने जिला प्रशासन को सूचित किया है। उम्मीद है कि वीरवार को वाइल्ड लाइफ टीम परिसर का दौरा करेगी। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि तेंदुआ दिखने के बाद वाइल्ड लाइफ वार्डन को भी पत्र भेजा गया है।
बीजीएसबीयू वन क्षेत्र के साथ स्थित है। वाइल्ड लाइफ के वार्डन मुश्ताक चौधरी ने कहा कि औपचारिक शिकायत के तुरंत बाद विशेषज्ञों की एक टीम विश्वविद्यालय भेजी जाएगी। बता दें कि सर्दी के मौसम की शुरुआत के बाद शिकार की तलाश में विश्वविद्यालय परिसर के आसपास घने जंगलों में जंगली जानवरों की उपस्थिति की आशंका के बाद मंगलवार को चीफ प्रॉक्टर ने छात्रों और संकाय सदस्यों को सतर्क रहने की सूचना जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परामर्श के अनुसार छात्रों और संकाय सदस्यों को परिसर में और इसके आसपास रात को न निकलने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें