फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri Accident: राजोरी-बुद्धल मार्ग पर टेंपो ट्रैवलर वाहन खाई में गिरा, तीन की मौत, 15 यात्री घायल

Mon, 06 Nov 2023 02:27 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी

सार

राजोरी-बुद्धल सड़क पर एक टेंपो ट्रैवलर वाहन अनियंत्रित होकर करीब पांच सौ फीट नीचे खाई में जा गिरा। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि अन्य 15 यात्रियों को चोटें आई हैं। बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
घायल को इलाज के लिए ले जाते हुए - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के जिला राजोरी में सड़क हादसे की खबर है। राजोरी-बुद्धल सड़क पर एक टेंपो ट्रैवलर वाहन अनियंत्रित होकर करीब पांच सौ फीट नीचे खाई में जा गिरा। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि करीब 15 यात्री घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। यहां उनका इलाज जारी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, वाहन कोटरंका से राजोरी के लिए जा रहा था। इस दौरान रोजारी-बुद्धल मार्ग पर कैंची मोड़ के पास वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। इससे तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबिक 15 अन्य लोगों को चोटें आईं। इलाज के लिए सभी घलायों को जीएमसी रोजारी अस्पताल दाखिल कराया गया। 

चिकित्सा अधीक्षक महमूद एच बजार ने कहा कि घायलों में से 15 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और गंभीर रूप से घायल मरीजों की जान बचाने के प्रयास जारी हैं। अधिकारियों ने मृतकों की पहचान अब्दुल रशीद (34), मोहम्मद शब्बीर (40) और मोहम्मद आजम (32) के रूप में की है। उन्होंने बताया कि चार साल की बच्ची समेत घायलों में से पांच की हालत गंभीर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें