फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी: संवेदनशील पोस्ट शेयर करने पर दर्ज हुई एफआईआर, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 10 May 2022 06:10 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

राजोरी में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक संवेदनशील तस्वीर अपलोड करने पर व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि किसी को भी शांतिपूर्ण स्थिति में खलल डालने और कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजोरी जिले के बुद्धल पुलिस थाने में पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक संवेदनशील पोस्ट साझा करने के आरोप में एक व्यक्ति एक खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उस को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने एक बयान मे बताया कि विश्वसनीय सूत्रों के माध्यम से एक सूचना प्राप्त हुई थी कि राजोरी के बुद्धल निवासी एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक संवेदनशील तस्वीर अपलोड की है। वो पोस्ट विभिन्न धार्मिक समूहों के बीच तनाव और दुश्मनी को बढ़ावा देने की क्षमता रखने वाली संवेदनशील तस्वीर थी जिससे कि हालात खराब होने की आशंका बनी हुई थी।

इस सूचना पर थाना बुद्धल में कानून की संबंधित धारा के तहत  मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने कहा कि किसी को भी शांतिपूर्ण स्थिति में खलल डालने और कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। पुलिस ने लोगो से अमन शांति बनाए रखने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें