फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील कार्यालय कोटरांका में तहसीलदार का पद रिक्त

विज्ञापन
रिक्त पड़े तहसीलदार के पद को भरने की मांग करते भाजपा युवा नेता
विज्ञापन
राजोरी। भाजपा नेता और भाजपा युवा इकाई के प्रवक्ता मंजूर अहमद नाइक ने मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए तहसीलदार को तहसील मुख्यालय कोटरंका में तत्काल स्थानांतरित करने की मांग की। क्योंकि यह पद कई माह से खाली है।
विज्ञापन

मंजूर नाइक ने कहा कि तहसीलदार कोटरंका का पद कई माह से खाली है। प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। क्योंकि उसने जनता की इस वास्तविक मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया। कुछ माह के लिए तहसील मुख्यालय कोटरंका का प्रभार तहसीलदार ख्वास को दिया गया था, लेकिन कुछ सप्ताह पहले जब तहसीलदार ख्वास का तबादला हो गया, तो इस तहसील के गरीब लोगों की राम भरोसे छोड़ दिया गया। एक तरफ सरकार लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए प्रशासन को उनके दरवाजे तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन दूसरी ओर कई महीनों से खाली और सबसे महत्वपूर्ण तहसीलदार के पद को भरने के लिए प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
नाइक ने कहा कि छात्रों और आम जनता को महत्वपूर्ण दस्तावेज और प्रमाणपत्र जारी करने की सुविधा के लिए कोई नहीं है। कई बार लोग जिला प्रशासन से तहसीलदार के रिक्त पद को भरने का आग्रह करने के बावजूद कुछ भी कुछ नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें