फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौशेरा में नारको टेरर मॉड्यूल ध्वस्त, नशा तस्कर के दो बैग से मिले 1.64 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
नौशेरा/राजोरी। सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को नारको आतंकवाद के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए नौशेरा में एलओसी से सटे सरयाह गांव से दो बैग में रखे 1 करोड़ 64 लाख 70 हजार 6 सौ (16470600) रुपये के नोट बरामद किए हैं। दोनों बैग स्थानीय नशा तस्कर मंजूर अहमद के बताए जा रहे हैं। मंजूर के खिलाफ यहां कई मामले दर्ज हैं। वह इस समय फरार चल रहा है। पुलिस ने उसके खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) कानून (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मंजूर को नशा तस्कर सिकंदर का भाई बता रही है। पुलिस का मानना है कि यह पैसा नशीले पदार्थों की तस्करी से मिले इस पैसे का प्रयोग इलाके में आतंकवाद को जिंदा रखने के लिए किया जाना था।
विज्ञापन

एसएसपी शीमा नबी कस्बा ने नौशेरा में मीडिया को बताया कि पुख्ता सूचना के आधार पर सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने क्षेत्र के सरयाह गांव में तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान उसे दो बैग पड़े मिले जिनमें से 1 करोड़ 64 लाख 70 हजार 600 रुपये की नकदी बरामद हुई। छानबीन में पता चला कि दोनों बैग स्थानीय निवासी मंजूर अहमद नाम के व्यक्ति के हैं। उसके खिलाफ पहले से मामला दर्ज है। वर्तमान में वह फरार है। एसएसपी ने बताया कि मामले में जांच के दौरान और गिरफ्तारियां तथा बरामदगी होने की संभावना है।
पंजाब के नंगल में गिरफ्तार किया गया था सिकंदर
दो दिन पहले 4 सितंबर को पंजाब और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम ने सिकंदर नामक के एक नशा तस्कर के घर से 29.60 लाख रुपए बरामद किए थे। सिकंदर को नंगल (पंजाब) से गिरफ्तार किया गया था। वहीं दो दिन में दो करोड़ के करीब रुपये बरामद करने को राजोरी पुलिस बहुत बड़ी कामयाबी मान रही है।
विज्ञापन

राजोरी में नारको आतंकवाद का मंडरा रहा खतरा
राजोरी। नौशेरा में एलओसी से सटे सरयाह गांव में तीन दिन में नशा तस्करों से दो करोड़ रुपये बरामद करने के बाद जिले में नारको आतंकवाद का खतरा मंडराने की आशंका जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान की आईएसआई जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी को बढ़ावा देकर इससे मिलने वाले पैसे का प्रयोग इलाके में आतंकवाद को जिंदा रखने के लिए कर रही है।
दो दिन पहले पंजाब और राजोरी पुलिस ने संयुक्त रूप से नौशेरा के नियंत्रण रेखा से सटे सरयाह निवासी सिकंदर नामक कुख्यात तस्कर सिंकदर के घर से 29 लाख 60 हजार रुपये बरामद किए थे। सिकंदर को पंजाब पुलिस ने कुछ समय पहले पंजाब के नंगल से हेरोइन की तस्करी में गिरफ्तार किया था। इसके बाद मंगलवार को सरयाह के जंगल से दो बैग में रखे 1.64 करोड़ रुपये बरामद किए हैं। जो एक अन्य तस्कर मंजूर अहमद के हैं, वहफिलहाल फरार बताया जा रहा है।
फरार मंजूर अहमद और पंजाब पुलिस की गिरफ्त में कैद तस्कर सिकंदर आपस में रिश्तेदार हैं और दोनों क्रॉस बॉर्डर नशे की तस्करी में शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार सिकंदर पंजाब की सीमाओं से हेरोइन की तस्करी किया करता था और मंजूर राजोरी जिले से सटे नियंत्रण रेखा के इलाकों में हेरोइन की तस्करी में शामिल हैं। दोनों तस्कर नशीली दवाओं की तस्करी से कमाए जाने वाले रुपये को आतंकवाद पर खर्च कर राजोरी में फिर से आतंकवाद को जिंदा करने के प्रयास में थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता से वो इसमें सफल नहीं हो पाए।
हथियारों की खरीद में इस्तेमाल किया जाता है पैसा
खुफिया एजेंसियों को पता चला है कि आतंकवादी पाकिस्तान से पंजाब और जम्मू-कश्मीर के राजोरी तक नशीले पदार्थों की आवाजाही का काम कर रहे हैं। ख़ुफिया एजेंसियों का मानना है कि नशीले पदार्थों के तस्करों द्वारा भुगतान किए जा रहे धन का उपयोग आतंकवादियों द्वारा जम्मू-कश्मीर में आतंक फैलाने के लिए अत्याधुनिक हथियारों की खरीद के लिए किया जाता है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें