फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध गतिविधियों के बीच कई इलाकों मे सर्च ऑपरेशन चलाये गए

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिले की थन्नामंडी के पंगाई इलाके में मुठभेड़ में दो आतंकवादियों के मारे जाने के बाद हाई सुरक्षा अलर्ट के बीच जिले के विभिन्न इलाकों में तलाशी अभियान शुरू किया गया है। इनमें कुछ संदिग्धों की मौजूदगी की खबर मिलने के बाद अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस और कई संदिग्ध गतिविधियों के बारे में खुफिया जानकारी के मद्देनजर सीमावर्ती जिले में सुरक्षा पहले ही बढ़ा दी गई। अब कई इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि बुद्धल पुलिस थाने के तहत पड़ने वाले ड्राज, मोडा, दरमन आदि गांवों में और नौशेरा और सुंदरबनी में तलाश जारी है। सेना और पुलिस की टीमें सर्च ऑपरेशन चलाए हुए हैं। इन क्षेत्रों में कुछ संदिग्धों के देखे जाने के बारे में सूचना मिली थी। समाचार लिखे जाने तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें