फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच माह बाद भी दिव्यांगों को सामान मुहैया नहीं कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
नौशेरा। दिव्यांग कल्याण संगठन ने दिव्यांगों को जरूरत का सामान उपलब्ध कराने की मांग की है। इस संबंध में संगठन की तरफ से शुक्रवार को उपायुक्त विकास कुंडल को संबोधित ज्ञापन समाज कल्याण विभाग के तहसील अधिकारी कबीर हुसैन को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद शर्मा ने कहिा कि पांच माह पहले समाज कल्याण विभाग द्वारा एलिम्को के सहयोग से नौशेरा, सुंदरबनी, कालाकोट, थन्नामंडी में दिव्यांगों के लिए शिविर लगाया गया। उन्हें आश्वासन दिया गया एक माह के अंदर व्हील चेयर, तिपहिया साइकिल, सुनने के यंत्र, बैसाखियां आदि सामान दिया जाएगा। यह सामान अभी तक नहीं दिया गया है। उसे जल्द दिलाया जाए। वहीं जिन दिव्यांगों, विधवाओं की पेंशन स्वीकृत हो चुकी उनके खाते में राशि डाली जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें