सुंदरबनी। पूर्व सैनिकों ने मंगलवार को बैठक कर उन्हें पेश आ रही परेशानियों पर विचार विमर्श किया। सेवानिवृत्त कर्नल यशपाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सेना के सेवानिवृत्त लोगों ने सुंदरबनी में ईसीएच सुविधा नहीं मिलने के कारण बीमार होने पर इलाज कराने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पूर्व सैनिकों ने कहा कि सुंदरबनी, नौशेरा तथा कालाकोट से हजारों के संख्या में लोग सेना से सेवानिवृत्त हैं, लेकिन इन सभी पूर्व सैनिकों को इलाज के लिए अखनूर या राजोरी जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सुंदरबनी में ईसीएच की सुविधा मिलने पर सुंदरबनी, नौशेरा तथा कालाकोट के पूर्व सैनिकों को काफी सुविधा मिल सकती है। उन्होंने कहा कि सुंदरबनी में पूर्व सैनिकों की सुविधा के लिए जिला सैनिक उप कार्यालय का खोला जाना चाहिए, ताकि पूर्व सैनिकों के छोटे-छोटे कार्य यहीं पर निपटाए जा सकें। बैठक में नौशेरा तथा कालाकोट से भी काफी संख्या में पूर्व सैनिकों ने शामिल होकर समस्याओं पर विचार विमर्श किया।