राजोरी। सेना ने पीर पंजाल की पहाड़ियों पर पशुओं के साथ गए गुज्जर बक्करवाल समुदाय के साथ चाय पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया। खड़ीमर्ग नामक ढोक में गुज्जर और बक्करवाल समुदाय के उत्थान के लिए सरकारी योजनाओं पर संवाद सह जागरूकता सत्र आयोजित किया।
गुज्जर और बक्करवाल हिमालयी क्षेत्र के प्रमुख खानाबदोश समूहों में से एक है। उन्होंने अपनी समृद्ध संस्कृति और जातीय परंपराओं को संरक्षित करके अपनी पहचान को सफलतापूर्वक बनाए रखा है। इस संवाद सह जागरूकता सत्र का उद्देश्य गुज्जरों और बक्करवालों के समुदाय के उत्थान के लिए बनाई गई योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाना और युवाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के संबंध में ज्ञान प्रदान करना था। उन्हें कोविड-19 प्रोटोकाल और बुनियादी निवारक उपायों जैसे सामाजिक दूरी बनाए रखने, साबुन से हाथ धोने, मास्क पहनने, सामाजिक सभा से बचने आदि के बारे में भी बताया गया।