नौशेरा। डाकबंगलों में एडीसी सुखदेव सम्याल की देखरेख विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की गई। इस दौरान एडीसी ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।
सरकारी हायर सेंकेडरी स्कूल ब्वायज में म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैन झंडा फहराएंगे। हर पंचायत व ब्लाक स्तर पर कार्यक्रम किए जाएंगे। लोगों से अपील की है कि समारोह में एसओपी के तहत शामिल हों। बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
एडिशनल एसपी अमित वर्मा, एसडीपीओ जाकिर शाहीन मिर्जा, तहसीलदार राजू समयाल, तहसीलदार विजय शर्मा, प्रिंसिपल डिग्री कालेज डॉ. सुरेंद्र कुमार शर्मा, एक्सईएन पीएचई डिविजन नौशेरा, एक्सईएन पीडब्लूडी नौशेरा, एईई विद्युत विभाग, एईई जल शक्ति विभाग, डिप्टी सीईओ नौशेरा प्रिंसिपल ब्वायज एंड गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल नौशेरा आदि मौजूद रहे। संवाद