फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी में पारिवारिक झगड़े के चलते खूनी संघर्ष एक की मौत तीन घायल

विज्ञापन
राजोरी के फतेहपुर मे हुए खुनी संघर्ष के बाद जीएमसी मे उपचाराधीन घायल - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
राजोरी। शहर से सटे फतेहपुर इलाके में शनिवार की शाम करीब 8:30 बजे उस समय सनसनी फैल गई जब पारिवारिक झगड़े के चलते खूनी संघर्ष हुआ। इसमें एक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार उक्त निवासी दो भाइयों मोहम्मद हाफ़िज और मोहम्मद शरीफ पुत्र हाकम दीन के बीच शनिवार को किसी पुराने झगड़े के चलते कहासुनी हो गई। यह कहासुनी बढ़ते हुए गाली गलौच तक पहुंच गई। इसी बीच दोनों भाइयों के झगड़े में दोनों के बेटे अब्दुल गफूर और सईद अहमद भी शामिल हो गए। इसी बीच एक भाई ने दूसरे भाई पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इसमें मोहम्मद हाफ़िज की मौत हो गई, जबकि उसके बेटा गफूर गंभीर रूप से घायल हो गया। झगड़े में दूसरा भाई मोहम्मद शरीफ और उसके बेटे सईद को भी चोटें आई हैं। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने मौक़े पर पहुंच कर सभी को जीएमसी राजोरी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने हाफ़िज को मृत लाया करार दे दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें