फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरबनी में भी जारी रहेंगी वीकएंड लाकडांउन की पावंधियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। सुंदरबनी में भी शुक्रवार शाम नौ बजे से सप्ताहांत पाबंदियां शुरू हो गई हैं। हालांकि शुक्रवार देर रात से शुरू होने वाली पाबंदियों से पहले ही लोगों ने शुक्रवार शाम को बाजारों में पहुंचकर दो दिन तक सप्ताहांत पाबंदी शुरू होने से पहले ही जरूरी सामान की खरीदारी कर ली। प्रशासन की ओर से भी शुक्रवार देर शाम को शुरू हुई पाबंदी को लेकर लोगों को हिदायतें जारी कर दी गई। सुंदरबनी तथा इसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरी सेवाओं वाली दुकानों को छोड़ बाकी सब कुछ बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। आम लोगों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वह बहुत ही जरूरी काम पड़ने पर घरों से बाहर निकलें और जब भी घरों से बाहर निकलें मास्क तथा कोविड के लिए जारी एसओपी का पालन करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें