राजोरी। जीएमसी में भर्ती एक 44 वर्षीय महिला की सोमवार को कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। इससे जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 233 पहुंच गई है।
जानकारी के अनुसार कंडी स्वास्थ्य ब्लॉक के तहत पड़ने वाले एक गांव से एक 44 वर्षीय महिला को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उपचार के लिए जीएमसी राजोरी में भर्ती किया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं उपायुक्त राजेश कुमार शवन के आदेश पर उसका अंतिम संस्कार कोविड एसओपी का पालन करके किया गया। महिला की मौत के साथ जिले में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 233 तक पहुंच गई है। जो 1142 कोविड मौतों के साथ जम्मू जिले के बाद जम्मू प्रांत के 10 जिलों में दूसरे नंबर पर है।
इस बीच सोमवार को प्राप्त हुई 1508 रिपोर्टों में से नोवेल कोरोना वायरस के पांच मामले पॉजिटिव बताए गए हैं। इनमें 3 लोगों में कोरोना के लक्षण पाए गए हैं। जिले में सकारात्मकता दर 0.46% है। बताया जा रहा है कि जिले में अब तक हुई 233 कोविड मौतों में से 177 दूसरी लहर के दौरान हुई हैं, जिनमें से 122 की मौत जीएमसी राजोेरी में हुई है, जबकि 110 की मौत अन्य स्थानों या अस्पतालों में हुई है। वर्तमान में जिले में 58 सक्रिय मामले हैं जिनमें से 21 होम आइसोलेशन में हैं। 7 पंचायत स्तर पर बनाए गए कोविड केयर सेंटर में और 30 अस्पताल आइसोलेशन में हैं। 30 में से अस्पताल में भर्ती है। वहीं जो 30 लोग अस्पतालों में भर्ती हैं उनमें से 7 जीएमसी राजोेरी में हैं। 14 सेना के अस्पताल में हैं, और 8 जिले के अन्य अस्पतालोें में आइसोलेशन में हैं।
उधर पहली और दूसरी लहर के दौरान जिले में रिपोर्ट किए गए 11073 पॉजिटिव मामलों में से 10783 ठीक हो गए हैं, और 233 की मौत हो गई है। प्रवर्तन अधिकारियों ने लोगों से अपने निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में कोविड टीकाकरण की खुराक लेने के अलावा मास्क पहनने और शारीरिक दूरी बनाए रखने का आग्रह किया।