राजोेरी। उपायुक्त विकास कुंडल के निर्देश व जिला समाज कल्याण अधिकारी वकील अहमद भट की देखरेख में नारी निकेतन की अधीक्षक निधि शर्मा व ओएससी प्रशासक नीतू शर्मा ने महिलाओं को जागरूक करने के लिए घर-घर जाकर अभियान की शुरुआत की है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह, सशक्तिकरण के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है।
अधीक्षक निधि शर्मा व समाज कल्याण अधिकारी ने आदिवासी ग्रामीण महिलाओं के साथ बातचीत करके उन्हें विभिन्न सामाजिक कल्याण योजनाओं जैसे संकटग्रस्त महिलाओं के लिए पेंशन, एसएमएएस, छात्रवृत्ति, बीबीबीपी, एसटीईपी, महिला-ए-हाट और ट्राइफेड के बारे में जागरूक किया। अभियान के दौरान यह देखा गया कि आदिवासी महिलाएं गोजरी कला और शिल्प में बहुत अच्छी हैं। उन्हें आर्थिक रूप से लाभान्वित करने के लिए निधि शर्मा ने ऑनलाइन पोर्टल और महिला-ए-हाट और ट्राइफेड पर पंजीकृत कराने का विचार दिया। प्रशासक नीतू शर्मा ने ग्रामीण महिलाओं को सरकार की ओर से शुरू की गईं विभिन्न योजनाओं जैसे महिला हेल्पलाइन 181, सखी-वन स्टॉप सेंटर, सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई), विधवा पेंशन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के बारे में भी जागरूक किया।