फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवतियों को दिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। अंतरराष्ट्रीय महिला सप्ताह समारोह के सिलसिले में सेना ने दारहल की युवतियों के लिए आत्मरक्षा की कार्यशाला का आयोजन किया। जिसमें उत्साह के साथ युवतियों ने सहभागिता की।
विज्ञापन

महिलाओं के डर को दूर करने और खुद को बाधाओं से बचाने के लिए वुशु और मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर महिलाओं को बताया गया कि आत्मरक्षा में हिंसा कम और बुद्धि के अधिक प्रयोग की आवश्यकता है। इस कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों और दूरदराज से आईं लड़कियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने बेटी बचाओ, बेटी पढाओ अभियान पर प्रेरक भाषण दिया। जिसमें महिलाओं के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और महिलाओं के लिए नए अवसरों पर प्रकाश डाला गया। वहीं इस अवसर पर सेना ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा को सफलतापूर्वक पास करने के लिए गांव और आसपास के क्षेत्रों की छह छात्राओं को सम्मानित किया। ओ री चिरैया गीत पर एक लड़की की मंत्रमुग्ध कर देने वाली आवाज ने खूबसूरत दिन को और आकर्षक बना दिया। इस आयोजन का महिलाओं और स्थानीय लोगों ने सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें