सुंदरबनी। श्रम विभाग की तरफ से शुक्रवार को शिविर लगाकर श्रमिकों के लिए सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। श्रम विभाग की जिला अधिकारी मनीषा पंडिता की देखरेख में आयोजित शिविर में श्रमिकों को उनके अधिकारों के बारे में कहा कि सरकार की ओर से लेबर कार्ड से लेकर और भी कई स्कीमें श्रमिकों के लिए चलाई जा रही हैं। जानकारी के अभाव के चलते श्रमिक इसका लाभ नहीं उठा पा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अब सरकार की ओर से श्रमिकों के लिए दो लाख रुपये का बीमा करने की नई योजना शुरू की गई है, लेकिन श्रमिकों को जानकारी नहीं होने के कारण बीमा कराने की तरफ कोई रुचि नहीं है। उन्होंने श्रमिकों से कहा कि काम के दौरान कहीं पर भी दुर्घटनावश उन्हें चोट लगने या किसी अन्य कारण से वह बिमार हो जाते हैं तो उनके लिए दो लाख रुपये का बीमा कराना अति आवश्यक है। इसलिए सभी श्रमिक अपना बीमा करा लें। संवाद