स्कूल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्कूल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया
- फोटो : RAJOURI
राजोरी। स्वास्थ्य विभाग कोटरंका की ओर से समोट गांव स्थित सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में लोगों के घर-द्वार पर उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के प्रयास को जारी रखते हुए स्कूल स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं जम्मू डॉ. सलीम उर रहमान और डॉ. हामिद जरगर सीएमओ के निर्देश पर ब्लॉक कंडी में हर शनिवार को स्कूल कैंप की साप्ताहिक श्रृंखला आयोजित की जा रही है।
इन साप्ताहिक स्कूल कैंपों की निगरानी सीधे डॉ. इकबाल मलिक बीएमओ कंडी कर रहे हैं। इन स्कूल शिविरों का उद्देश्य किशोर लड़कों और लड़कियों को परामर्श, चिकित्सा जांच, आयरन और एल्बेंडाजोल की गोलियों का वितरण, रक्त ग्रोपिंग सहित प्रयोगशाला जांच, हीमोग्लोबिन (एचबी) परीक्षण, एचआईवी-एड्स के बारे में जागरूकता प्रदान करने के अलावा आयोडीनयुक्त नमक, कोरोना वायरस से बचाव, मानसिक स्वास्थ्य, हाथ धोने की उचित तकनीक और अच्छे स्वास्थ्य के लिए स्वच्छता के महत्व के लिए प्रशिक्षण देना।
स्वास्थ्य टीम ने मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में भी बात की और शिविर में किशोरियों को मासिक धर्म के नैपकिन भी वितरित किए गए। चिकित्सा अधिकारियों ने छात्रों, छात्राओं के स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों की भी जांच की और 73 छात्र-छात्राओं को उनकी छोटी-मोटी बीमारियों का इलाज मौके पर ही दिया गया। छात्राओं को नि:शुल्क दवा वितरण किया गया। इसके अलावा प्रयोगशाला परीक्षण, एचबी, ब्लड ग्रुपिंग, आयरन, एल्बेंडाजोल, कैल्शियम की गोलियां, आयुर्वेदिक टॉनिक भी स्कूल में वितरित किए गए।