राजोेरी। पुलिस ने राजोेरी और नौशेरा इलाकों में पशु तस्करी की कोशिशों को नाकाम करते हुए 19 मवेशियों को मुक्त कराया है। एसएचओ राजोेरी फरीद अहमद की देखरेख में आईसीपीपी चत्यार चिंगस, पीएसआई साहिल चौधरी के नेतृत्व में टीम ने नाके पर जांच के दौरान टाटा 207 वाहन को रोका, जो घाटी की ओर जा रहा था।
जांच के दौरान वाहन में नौ मवेशी मिले। इस पर वाहन को उक्त वाहन को जब्त कर लिया गया। एक अन्य मामले में पीएस नौशेहरा की टीम ने टाटा मोबाइल को रोका, जिसमें 10 पशु थे। यहां भी सभी को मुक्त कराया गया।
एसएसपी राजोेरी मोहम्मद असलम ने कहा कि जिले में पुलिस पशु तस्करी के खिलाफ नकेल कस रही है। हाल के दिनों में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।