सुंदरबनी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को मेले का आयोजन करके सैकड़ों लोगों का मुफ्त इलाज करके दवाओं का वितरण किया गया। स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन एडीसी विनोध कुमार बहनाल ने किया।
मेले में सुंदरबनी नगर के साथ-साथ आसपास के सरकारी तथा गैर सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं के साथ आम लोगों के स्वास्थ्य की भी जांच की गई और उन्हें दवाइयां दी गईं। सीएमओ डॉ. शमीम उन निसा भट्टी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में हर उपजिला मुख्यालय में मेलों का आयोजन किया जा रहा है। ताकि लोगों को मुफ्त इलाज के साथ-साथ सुविधा के लिए शुरू की गई योजनाओं से भी जागरूक किया जाए। डीडीसी राजेंद्र शर्मा तथा बीडीसी चेयरमैन अरुण शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य मेलों का हर पंचायत स्तर पर आयोजन होना चाहिए। ताकि हर गरीब तथा दूरदराज के व्यक्ति तक सरकार की स्कीमों का लाभ पहुंच सके। मेले में बीएमओ डॉ. मुनीर हुसैन आदि मौजूद रहे। संवाद
घर-घर जाकर जांच स्वास्थ्य
दवा वितरित की गई
नौशेरा। कलाल राष्ट्रीय राइफल्स ने गांव मंगियोट में मंगलवार को मोबाइल मेडिकल वैन का उपयोग करके लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। टीम में चिकित्सा अधिकारी और नर्सिंग सहायक शामिल रहे।
टीम ने लोगों की स्वास्थ्य की जांच करके जरूरत के अनुसार दवाइयां बांटी। इस दौरान 37 नागरिक लाभान्वित हुए। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए सेना के अधिकारियों को धन्यवाद दिया और इसी तरह की गतिविधियों के माध्यम से इस नेक कार्य को जारी रखने का अनुरोध किया। संवाद