फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनपूरी जोगीनाला सडक की खस्ताहालत से लोग हो रहे परेशांन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। लोअर भजवाल पंचायत के गांव बनपूरी से जोगीनाला जाने वाली सड़क जर्जर होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि बनपूरी से जोगनाला जाने वाली सड़क का निर्माण 2002 में शुरू हुआ था, लेकिन आज तक सड़क को पक्का नहीं किया गया है। इस कारण आज भी लोगों को सड़क की सुविधा नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों केवल कृष्ण, तरसीम लाल, हीमराज चंद्र पाल, बाल सिंह, सर्वण सिंह, भूषण कुमार, सुभाष चंद्र, राकेश कुमार आदि का कहना है कि उक्त सड़क को पक्का करने के लिए कई बार लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन सड़क को पक्का नहीं किया गया। इस कारण आज भी लोग पैदल सफर करने को मजबूर हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाई कि बनपूरी जोगीनाला सड़क को पक्का करके लोगों को हो रही परेशानियों से निजात दिलाई जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें