लोगों को खेतों में ही कोविड टीकाकरण शुरू किया
राजोेरी। हाल के माह में अभिनव दृष्टिकोण के तहत जिले के कंडी स्वास्थ्य ब्लॉक में कर्मियों ने 45 वर्ष और उससे अधिक आयु के लिए 100% टीकाकरण लक्ष्य प्राप्त करने के लिए उनके दरवाजे पर संपर्क कर टीकारण किया। इसकी अधिकारियों से भी सराहना मिली। यहां तक कि उपराज्यपाल ने भी इसकी सराहना की। इस दृष्टिकोण को अन्य जिलों द्वारा भी अपनाया जाना चाहिए।
एक अन्य अभिनव दृष्टिकोण में अब कंडी स्वास्थ्य ब्लॉक में स्वास्थ्य कर्मी उन सभी लोगों से उनके काम करने वाले स्थानोें पर संपर्क कर रहे हैं। जिनकी दूसरी डोज के समय आ गया है। डॉ. इकबाल मलिक बीएमओ कंडी ने बताया कि टीकाकरण के लाभ के बारे में लोगों को शिक्षित करने के लिए जागरूकता अभियान के बावजूद उनमें से कई अभी भी टीकाकरण से परहेज कर रहे थे। वर्तमान में कटाई का मौसम होने के कारण वे टीकाकरण केंद्रों पर नहीं आ रहे हैं।
ऐसे लोगों को कवर करने के लिए और डॉ. रेणु शर्मा, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं और डॉ. शमीम उन निसा सीएमओ के नेतृत्व में टीमों ने खेतों का दौरा किया। जहां लोग कटाई गतिविधियों में लगे थे और वहीं उनकोे टीका लगाया गया। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए स्वास्थ्य दल, शिक्षक और आशा समन्वय से काम कर रहे हैं। ऐसे कार्यक्रम का आयोजन डॉ. इकबाल मलिक बीएमओ की देखरेख में किया जा रहा है और संबंधित क्षेत्रीय चिकित्सा अधिकारियों द्वारा एक स्थानीय कार्य योजना लागू की जा रही है।
कोविड वैक्सीन कोरोना वायरस संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करती है। तो यह नई योजना दूर-दूर और दुर्गम क्षेत्रों को भी कवर करने में मदद करेगी।