फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों के साथ स्थानीय गाइड होने के शक में दो हिरासत में लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। पुंछ और राजोरी के जंगलों में आतंकियों को स्थानीय गाइड की मदद मिल रही है। रक्षा सूत्रों के पास इसके इनपुट हैं। बताया जा रहा है कि शुरुआत में जब आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन शुरू हुआ तो देरा की गली क्षेत्र में तीन आतंकियों को एक गाइड के साथ देखा गया था। ऐसे में आतंकियों के मददगारों पर दबिश के लिए धरपकड़ की जा रही है। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है। वहीं, आतंकियों के एक से ज्यादा ग्रुप होने की आशंका है। रक्षा सूत्रों के अनुसार कम से कम एक ग्रुप पुंछ और दूसरा राजोरी में हो सकता है। इन तमाम आशंकाओं को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा बलों का ऑपरेशन जारी है। हिरासत में लिए गए लोगाें से पूछताछ में पुख्ता जानकारी मिलने पर और भी नाम सामने आ सकते हैं। पुंछ-राजोरी के डीआईजी विवेक गुप्ता भी कह चुके हैं कि जंगल में आतंकियों की मौजूदगी पिछले दो माह से है, जिनकी तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें