फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के डॉक्टरों ने 1100 लोगों का स्वस्थ जांचा

विज्ञापन
विज्ञापन
नौशेरा। सीमावर्ती गांवों के जरूरतमंद लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नौशेरा तहसील के ग्राम कलसियां में सोमवार को चिकित्सा शिविर लगाया गया। कलाल स्थित राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन की तरफ से सीमावर्ती क्षेत्र के दूर-दराज के गांवों के लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल सुविधा प्रदान करने और बीमार रोगियों को आवश्यक चिकित्सा कवर और दवाएं मुफ्त प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
विज्ञापन

कलसियां और उसके आसपास के गांवों के लगभग 1100 लोग लाभान्वित हुए, भवानी, चौकी, हंडन, भजनोवा और लंगर आदि के लोगों ने दिन भर के चिकित्सा शिविर से लाभ उठाया। शिविर में आयोजित रक्तदान अभियान में स्थानीय लोगों ने कोविड-19 सावधानियों को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र के ग्राम प्रधानों की उपस्थिति में कार्यक्रम के दौरान सभी रोगियों की बीमारियों और उन्हें मुफ्त में वितरित की जाने वाली दवाओं की पूरी तरह से जांच की गई। उप जिला अस्पताल, नौशेरा के सिविलियन डॉक्टरों और सरकारी मेडिकल कॉलेज राजोरी के इंचार्ज रक्तदान बैंक नविद अंजुम के रक्तदान दल ने भी रोगियों की चिकित्सा जांच करने में सेना के डॉक्टरों की सहायता की। 52 यूनिट रक्तदान किया गया। इस मौके पर मास्टर बोधराज, अशोक कुमार, सुनील कुमार, अशोक चौधरी, रत्न लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें