सुंदरबनी। सुंदरबनी में बुधवार सुबह तहसीलदार तथा कुछ लोगों के बीच हुई हाथापाई के बाद प्रशासन द्वारा दिखाई गई सख्ती के दौरान सुंदरबनी वार्ड न. एक में वर्षों से सरकारी जमीन किए गए अवैध निर्माण पर पीला पंजा चलाकर हटा दिया गया। एडीसी विनोध कुमार वहनाल, एसडीपीओ तौसीफ यूसुफ की देखरेख में अवैध निर्माण हटाने के लिए की गई कार्रवाई के दौरान सरकारी जमीन पर बनाई गई एक दुकान तथा एक टायलेट को ध्वस्त कर जमीन राजस्व विभाग ने अपने कब्जे में ले ली।
इस संबंध में एडीसी विनोध कुमार वहनाल का कहना है कि वार्ड न.एक में बनाई जा रही सर्कुलर सड़क के बीच में यह अवैध निर्माण आ रहे थे, जिन लोगों ने यह निर्माण कराए थे उन्होंने इन्हें हटाने में प्रशासन का सहयोग किया है। संवाद