सुंदरबनी। गुरु गद्दी श्रीश्री 1008 सद्गुरु बाबा कांशी गिरी जी बाणगंगा वाले आश्रम बनपुरी में बुधवार को भंडारा लगाया गया। गुरु गद्दी आसीन गुरु गोसांई बृज भूषण की देखरेख में हर वर्ष की तरह इस बार भी दो सप्ताह पर धार्मिक आयोजन हुआ। इसमें जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ अन्य राज्यों पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान तथा दिल्ली से आए उपासकों ने गुरु का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना, कांग्रेस प्रवक्ता रवींद्र शर्मा ने भी हाजिरी लगाई। संवाद