फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा गुलाम शाह बादशाह यूनिवर्सिटी राजोरी में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय (बीजीएसबीयू) के स्नातक, परस्नातक और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय ने अधिसूचना में कहा कि ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई है।
विज्ञापन

शैक्षणिक सत्र-2022 के लिए पीजी, यूजी और डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाते हैं। प्रवेश फॉर्म ऑनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई 2022 होगी। चयन के मानदंड, चयन के तरीके के बारे में विवरण के लिए और शुल्क आदि के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट से प्रवेश ब्रोशर- डाउनलोड करें। एक से अधिक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार प्रत्येक कार्यक्रम के लिए आवेदन शुल्क के साथ अलग-अलग फॉर्म भरें। अंतिम वर्ष या अंतिम सेमेस्टर के छात्र जिनके परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किए गए हैं, वे भी आवेदन करने के पात्र हैं। हालांकि, उन्हें चयन प्रक्रिया से पहले अंतिम अंक पत्र जमा करना आवश्यक है।
इस संबंध में उप कुलपति प्रोफेसर अकबर मसूद ने कहा कि समाज के सभी वर्गों के लिए उच्च शिक्षा को और अधिक किफायती बनाने के लिए विश्वविद्यालय ने सभी शैक्षणिक के लिए 10% शुल्क में कमी की है। इस साल भी प्रवेश योग्यता सूची के आधार पर शीर्ष दो रैंक धारक छात्राओं के लिए ट्यूशन फीस में 50 प्रतिशत की छूट रहेगी, और विवि कर्मचारियों के बच्चों के लिए 50 प्रतिशत छूट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें