राजोरी। दरहाल तहसील के मलहुत नदी में मंगलवार को तीन घोड़ों की करंट से मौत हो गई। वे नदी पार कर रहे थे। तभी हाईटेंशन लाइन मल्हुत नदी में गिर गई, और घोड़े उसकी चपेट में आ गए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही से घोड़ों की मौत हुई है। क्योंकि उन्होंने एचटी लाइन का सही प्रकार से रखरखाव नहीं किया, और नदी के ऊपर से लाइन लटक रही थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां यदि मौक़े पर लोग होते तो उनकी भी मौत हो सकती थी। घोड़ों के मालिक अब्दुल कादिर पुत्र गुलाम कादिर निवासी पल्यार्नी और मोहम्मद सादिक पुत्र नजीर हुसैन निवासी पल्यार्नी दोदाज ने बताया कि बिजली विभाग की लापरवाही से उनका लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। अब विभाग को ही इस नुकसान की भरपाई करनी होगी।