फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात करोड रूपए की लागत से नाला पंचायत में दूर होगी पीने के पानी की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी । पहाड़ी क्षेत्र की पंचायत नाला में केंद्र सरकार की ओर से जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर में नल से जल की सुविधा देने के उद्देश्य से नाला पंचायत में जलशक्ति विभाग की ओर से सात करोड़ रुपये की लागत से स्कीम तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

डीडीसी सदस्य राजेंद्र शर्मा द्वारा इस स्कीम पर काम शुरू कराने के लिए जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर क्षेत्र का दौरा किया गया। पंचायत नाला में इस स्कीम के तहत तवी नदी पर फिल्टर प्लांट लगाने की निशानदेही की गई। इस संबंध में जल शक्ति विभाग के एईई आशीष शर्मा का कहना है कि जल जीवन मिशन योजना के तहत हर पंचायत के हर घर को नल से जल पहुंचाने के लिए अलग-अलग स्कीमें आई हैं और उनमें से पंचायत नाला के लिए भी सात करोड़ रुपये की लागत से एक स्कीम को तैयार किया जाएगा। इसके तहत नहोती तवी पर फिल्टर प्लांट तथा उसके आगे ओवर हेड टैंक बनाकर हर घर में पानी पहुंचाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें