नौशेरा लाम स्थित किलादराल शहिदगढ मे वीर स्मृति यात्रा
नौशेरा। व्हाइट नाइट कोर की स्वर्ण जयंती और देेश की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में नगरोटा स्थित कोर से बाइक रैली वीर स्मृति यात्रा शुरू की गई। जो छह दिनों में 600 किलोमीटर से अधिक की यात्रा करेगी और वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करेगी।
बाइक रैली को ब्रिगेडियर अजय शर्मा ने स्थानीय बछतर सिंह, सरदार बसंत सिंह के साथ झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली पीर पंजाल के दक्षिण में सभी युद्ध स्मारकों का दौरा करेगी और रास्ते में पूर्व सैनिकों और वीर नारियों से मुलाकात करेगी।
रैली का मकसद बहादुर को याद करना, वीरता की कहानियों को पुनर्जीवित करके लोगों के बीच देशभक्ति की भावना को जगाना है। पुंछ, राजौरी और नौशेरा के क्षेत्रों में 1947-48 में जबरदस्त नागरिक भागीदारी देखी गई थी। जब पाकिस्तानी हमलावरों ने जम्मू-कश्मीर पर हमला किया। रैली का उद्देश्य लोगों और सुरक्षा बलों के बीच सौहार्द बढ़ाना भी है।