फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीडीसी थन्नामंडी ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। राजनीति विज्ञान विभाग की तरफ से आजादी का अमृत महोत्सव के तहत डिग्री कॉलेज थन्नामंडी में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया गया। इस संबंध में ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई, जिसमें बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. जावेद अहमद काजी के संरक्षण में किया गया। छात्रों को जमीनी लोकतंत्र के महत्व के बारे में जागरूक करने और उन्हें यह समझाने के लिए प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई, कि यह दिन क्यों मनाया जाता है। इस आयोजन का प्राथमिक उद्देश्य छात्रों में लोकतंत्र के मूल्यों को आत्मसात करना रहा। 70% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को उनके संबंधित मेल पर ई-प्रमाणपत्र भेजे गए। कार्यक्रम का आयोजन प्रोफेसर फातिमा एचओडी राजनीति विज्ञान द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें